Bollywood News


अनुष्का, कंगना के सलीकेदार पहनावे पर दीपिका फिदा

अनुष्का, कंगना के सलीकेदार पहनावे पर दीपिका फिदा
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी समकक्ष अभिनेत्रियों अनुष्का शर्मा और कंगना रनौत की स्टाइल की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

दीपिका और अनुष्का ने शाहरुख के साथ क्रमश : 'ओम शांति ओम' और 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत की थी जबकि कंगना ने 'गैंग्सट-ए लव स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

ऑनलाइन वेबसाइट 'जबांग' के 'ये जवानी है दीवानी' श्रंखला को लांच करने के दौरान बुधवार को 27 वर्षीया दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि अनुष्का और कंगना ऐसी दो शख्सियतें हैं जो अच्छे तरीके से तैयार होकर बाहर निकलती हैं जो बेहद सहज लगता है।"

उन्होंने कहा, "इससे ऐसा नहीं लगता कि इन्होंने किसी स्टाइलिस्ट के कपड़े पहने हैं। मुझे लगता है कि वे दोनों पश्चिमी और भारतीय दोनों परिधान बड़ी सहजता से पहनती हैं।"


आपकी पसंदीदा पोशाक क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय पहनावे पसंद हैं। अगर आप पूछेंगे, तो साड़ी मेरा पसंदीदा पहनावा है। मैं इसमें सबसे ज्यादा सहज महसूस करती हूं।"

दीपिका जल्द ही 'ये जवानी है दीवानी' में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी जो 31 मई को प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load