Bollywood News


यरवडा जेल ले जाए गए संजय

यरवडा जेल ले जाए गए संजय
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को बेहद आश्चर्यजनक कार्रवाई के तहत गुप्त तरीके से बुधवार तड़के मुम्बई की एक जेल से पुणे की यरवडा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, संजय को दक्षिण मुम्बई के अति-सुरक्षित आर्थर रोड केंद्रीय कारा से मगंलवार मध्यरात्रि में निकाल कर बुधवार तड़के पुणे की यरवडा केंद्रीय कारा पहुंचाया गया।

उनका स्थानांतरण 16 मई को हथियार अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर स्पेशल टाडा कोर्ट में उनके आत्मसमर्पण करने के एक सप्ताह बाद हुआ है।

राज्य की सबसे बड़ी तथा एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक यरवडा जेल में संजय 42 सप्ताह बिताएंगे।

End of content

No more pages to load