मछली पकड़ने का लाइसेंस!

बंता मछलियाँ पकड़ने में काफी माहिर था और बड़ी बड़ी मछलियाँ पकड़ने के लिए मशहूर था, एक दिन वो बड़ी सी मछली पकड़कर टोकरी में लेकर घर की तरफ आ रहा था तभी मत्स्य अधिकारी ने उसे रोका और पूछा क्या तुम्हारे पास मछली पकड़ने का लाइसेंस है!

बंता ने जवाब दिया लाइसेंस? कैसा लाइसेंस?

लाइसेंस की तो कोई जरुरत ही नहीं है ये तो मेरी पालतू मछली है!

पालतू मछली? मत्स्य अधिकारी ने पूछा!

बंता ने जवाब दिया जी हाँ सर 'पालतू' हर रात को मैं इसे इस झील में डाल देता हूँ और थोड़ी देर के बाद मैं एक सीटी बजाता हूँ और ये कूदकर झील के किनारे पर आ जाती हैं और टोकरी में डालकर घर ले जाता हूँ!

ये तो तुम मेरा सरेआम बेवकूफ बना रहे हो मछली ऐसा कर ही नहीं सकती!

बंता ने अधिकारी से कहा कि आप ये चाहते हैं कि मैं आपको ये सब करके दिखाऊँ!

मत्स्य अधिकारी ने उत्सुकता से कहा कि बिल्कुल जरुर देखना चाहूँगा!

बंता ने मछली को पानी में डुबो दिया और वहीँ खड़ा हो गया थोड़ी देर वहीँ रुकने के बाद मत्स्य अधिकारी ने बंता से कहा:

फिर?

बंता: फिर क्या?

अधिकारी ने पूछा तो तुम अपनी मछली को वापिस नहीं बुला रहे हो!

बंता ने कहा: मछली?... कौन सी मछली?

More Hindi Jokes

गाड़ी वाले ने कहा सर ऐसा कभी नहीं हो सकता मैंने कोई स्पीड लिमिट का नियम नहीं तोड़ा है मैं तो धीरे से गाड़ी चला रहा था गाड़ी के अन्दर से उसकी पत्नी ने कहा आप ने...

डॉक्टर ने कहा आपके पति एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है दूसरा उन्हें अत्यंत दबाव है अगर आपने वो सब नहीं किया जो मैं आपसे कह रहा हूँ तो आपके पति निश्चित तौर पर मर जायेंगे...

कहीं जाना था इसके लिये 6 बजे जागना जरूरी था लेकिन वह भी पहले नहीं बोलना चाहता था लिहाजा उसने कागज पर नोट लिखा मुझे 6 बजे जगा देना और पत्नी के सिरहाने रख दिया...

ये दीवार घड़ी अचानक ही दीवार से गिर गयी और इसके गिरने के बस एक सैकिंड पहले अगर माँ वहां से न उठती तो उनका सिर बुरी तरह से जख्मी हो जाता...

Quotes

The secret of success is to know something nobody else knows.

Trivia

Giraffes only sleep for about 5 minutes at a time.

Graffiti

Don't steal. That's the government's job.