अपनी अपनी कहानी सुनाओ!दो लोग स्वर्ग में जाने के लिए लाईन में खड़े थे यमदूत ने उन्हें रोकते हुए कहा, स्वर्ग लगभग पूरा भर गया है इसलिए जिसकी
मौत बहुत कष्ट सहकर हुई है उसे ही मै अंदर जाने दूंगा इसलिए आप लोग एक एक करके अपनी अपनी मरने की कहानी सुनाओ और फिर मैं तय करुंगा कि किसे अन्दर भेजा जाये!
पहला आदमी उसके पास आया और अपनी कहानी सुनाने लगा! मुझे मेरे बीवी पर शक था कि उसका किसी के साथ चक्कर चल रहा है इसलिए आज मैं जल्दी घर आया ताकि मैं उसे रंगे हाथों पकड़ सकूँ जब मैं अपने घर पहुंचा जो 19वे माले पर स्थित अपार्टमेंट में है, जैसे ही मैं घर के अन्दर गया मुझे लगा कि अन्दर कुछ गड़बड़ है लेकिन सारा घर छान मारने के बाद भी मुझे कोई नही मिला! आखिर मैं बाल्कॉनी में गया और वहां मुझे एक आदमी मिला जो बाल्कॉनी में रेलिंग से लटक रहा था 19वे माले पर जमीं से काफी ऊपर उसको देखते ही मेरा दिमाग फिर गया और मैं उसे मारने लगा हाथों से पैर से जैसे मार सकता था वैसे ही मैं उसे मारे ही जा रहा था, लेकिन वह साला नीचे गिर ही नही रहा था आखिर मैं घर के अन्दर गया और एक हथौड़ा ले आया और उस हथौड़े से उसकी उँगलियों पर जोर-जोर से मारने लगा, वह ज्यादा देर तक टिक नही सका और वह नीचे गिर गया लेकिन 19वे माले से नीचे गिरने पर भी वह नीचे एक झाड़ी में फंस गया और बच गया, मेरा दिमाग और भी सटक गया, मैं किचन में गया और फ्रिज उठाकर उसके ऊपर फैंक दिया, वह फ्रिज बराबर उस पर गिर गया और वह वहीँ खत्म हो गया! लेकिन तब तक मेरा गुस्सा और तनाव इतना बढ़ गया था कि मैं भी हर्टअटैक आने से वहीँ बाल्कॉनी पर ही मर गया! अरे तुम्हारा आज का दिन काफी बुरा रहा यमदूत ने उस आदमी से कहा और उसे अंदर भेज दिया! लाईन में खड़े दूसरे आदमी से भी यमदूत ने कहा कि अन्दर जगह नहीं है अगर तुम्हारी मौत भी कष्ट सह कर हुई हो तभी तुम अन्दर जा सकोगे और उसे भी अपनी कहानी सुनाने के लिए कहा! दूसरा आदमी अपनी कहानी सुनाने लगा: आज का दिन मेरे लिए बहुत ही हैरानी वाला था, हुआ यूँ कि मैं 20वे माले पर एक अपार्टमेंट में रहता हूँ और आज भी रोज की तरह व्यायाम कर रहा था जैसे ही मैं व्यायाम करके कमरे की तरफ बड़ा सीढ़ियों पर अचानक मेरा पैर फिसला और, मैं फिसलता हुआ नीचे लुढ़क गया मैंने अपने आप को सँभालने की कोशिश भी की पर मैं संभल नहीं पाया और निचली बाल्कॉनी से बाहर ही निकल गया, ये तो मैंने जैसे कैसे बाल्कॉनी की रेलिंग को पकड़ लिया और, तभी एक आदमी आया और मुझे मारने लगा मुझे कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या पर वो लगातार मुझे मारे जा रहा था, फिर न जाने उसे क्या हुआ वो कमरे के अन्दर गया और हाथ में एक हथौड़ा लेकर आया और मेरी उँगलियों पर मारने लगा, थोड़ी देर तो मैंने सहा लेकिन जब सहन नहीं हुआ तो हाथ रेलिंग से छूट गये और मैने सोचा जाने दो आज मैं बच नही पाऊंगा, लेकिन फिर से मेरी किस्मत ने मेरा साथ दिया और नीचे एक घनी झाड़ी में फंस गया, मैं घबरा गया था लेकिन मुझे कोई चोट तक नहीं आयी थी जब मैं सोच ही रहा था कि मैं अब ठीक हूँ इतने में एक रेफ्रिजरेटर मेरे उपर गिरा और मैं यहां पहुँच गया! यमदूत ने कहा वाकई तुम्हारे साथ बहुत बुरा हुआ, चलो तुम भी अन्दर चले जाओ! Previous Joke Next Joke More Hindi Jokes
पुलिसवाला संता के पास आया उसने जेब से एक तस्वीर निकाली और संता को दिखाते हुए कहा, यह एक खुंखार अपराधी की तस्वीर है और मैं उसी को ढूंढ रहा... यह तो कुछ भी नहीं मेरा लड़का तो स्वीमिंग पुल पुल में हवा की तरह तैरता है तीसरे ने कहा इसमें कौन सी बड़ी बात है मेरा लड़का तो दोनों... अध्यापिका ने कहा ये मेरे बस में नहीं है चलो प्रिंसिपल से बात करते हैं, अध्यापिका प्रिंसिपल के ऑफिस में गयी और पप्पू को बाहर रुकने को कहा प्रिंसिपल ने पूछा... उन की माँ ने अपने कस्बे में किसी बाबा के बारे में सुना जो बच्चों को अनुशासन सिखाते थे वो बाबा के पास गयी और अपने बच्चो के बारे में बताया बाबा ने कहा... |
Quotes
A cynic is a man who knows the price of everything, but the value of nothing.
Trivia
In the entire state of Ohio in 1895, there were only two cars on the road and the drivers of those two cars crashed into each other.
Graffiti
I nevur make the same mistake twice. NEVUR.