बड़ा कौन है!

एक शराबी पूरा टून्न हो कर घर जा रहा था!

रास्ते में मंदिर के बाहर पुजारी दिखा!

शराबी ने पुजारी से पूछा सबसे बड़ा कौन?

उस से पीछा छुड़ाने के लिए पूजारी ने कहा ये मंदिर बड़ा शराबी बोला मंदिर बड़ा तो धरती पर कैसे खड़ा!

पुजारी: धरती बड़ी!

शराबी: धरती बड़ी तो शेषनाग पर क्यों खड़ी?

पुजारी: शेषनाग बड़ा!

शराबी: शेषनाग बड़ा तो शिव के गले में क्यों पड़ा!

पुजारी: शिव बड़ा!

शराबी: शिव बड़ा तो पर्वत पर क्यों खड़ा?

पुजारी: पर्वत बड़ा!

शराबी: पर्वत बड़ा तो हनुमान की ऊँगली पर क्यों पड़ा?

पुजारी: हनुमान बड़ा!

शराबी: हनुमान बड़ा तो राम के चरणों में क्यों पड़ा?

पूजारी: राम बड़ा!

शराबी: राम बड़ा तो रावण के पीछे क्यों पड़ा?

पूजारी: अरे मेरे बाप तू बता कौन बड़ा?

शराबी: इस दुनिया में वो बड़ा जो पूरी बोतल पीकर भी अपनी टांगो पर खड़ा!

More Hindi Jokes

मैं कमाता हूँ मुझे कर्मचारी मान लो कामवाली काम करती है उसे मजदूर मान लो तुम देश की जनता छोटे भाई को देश का भविष्य मान लो...

अलग अलग लड़कों की गर्लफ्रैंड अपने अपने बॉयफ्रैंड से इस प्रकार लड़ रही थी पायलेट की गर्लफ्रैंड ज्यादा मत उड़ समझा टीचर की मुझे मत सिखाओ समझे...

वकील ने कहा मरने से एक हफ्ता पहले मैंने एक गूंगे और बहरे बच्चे को 1000 रूपए दिए यमदूत ने कहा ठीक है तुम यही ठहरो मैं पांच मिनट में यमराज जी से पूछ कर आता हूँ...

वकील थोड़ा सोचकर तो श्रीमान जी क्या आप जज साहब को बता सकते है कि आप इस दूरी को इतनी प्रमाणिकता से कैसे कह सकते हो कि ये इतनी ही थी...