सबसे बड़ा कौन!

एक बार एक शराबी, शराब पी कर एक मंदिर के बाहर जाता है और पुजारी से बहस करने लगता है।

शराबी: इस दुनिया में मैं सबसे बड़ा।

पुजारी: भाई साहब आप कैसे बड़े ? आपसे बड़ा तो भगवान् है।

शराबी: भगवान् बड़ा तो मंदिर में क्यों पड़ा ?

पुजारी: अच्छा मंदिर बड़ा।

शराबी: मंदिर बड़ा तो धरती पे क्यों पड़ा ?

पुजारी: अच्छा धरती बड़ी ।

शराबी: धरती बड़ी तो शेषनाग क फन पर क्यों पड़ी ?

पुजारी: अच्छा शेषनाग बड़े ।

शराबी: शेषनाग बड़े तो शिवजी के गले में क्यों पड़े ?

पुजारी: अच्छा शिवजी बड़े।

शराबी: अच्छा शिवजी बड़े तो पर्वत पर क्यों पड़े?

पुजारी: अच्छा पर्वत बड़ा ।

शराबी: पर्वत बड़ा तो हनुमान जी के हाथ पर क्यों पड़ा ?

पुजारी: अच्छा हनुमान जी बड़े |

शराबी: हनुमान जी बड़े तो राम जी चरणों में क्यों पड़े ?

पुजारी: अच्छा राम जी बड़े ।

शराबी: राम जी बड़े तो सीता जी के पीछे क्यों पड़े ?

पुजारी: अच्छा तो सीता जी बड़ी

शराबी: सीता जी बड़ी तो अशोक वाटिका में क्यों पड़ी ?

पुजारी: अरे भाई आप ही बताइए कौन बड़ा ?

शराबी: वो सबसे बड़ा जो दो बोतल पी कर भी सीधा खडा।

More Hindi Jokes

एक बार एक कंजूस लड़के को एक कंजूस लड़की से प्यार हो जाता है।
लड़की: जब पापा घर पर नहीं होंगे तो मैं गली में सिक्का फेंकुंगी, आवाज़ सुन कर...

चीनी और लाल मिर्च का मिश्रण बना कर मच्छर को दें।
मिश्रण खाते ही वो पानी की तलाश में निकलेगा।
जैसे ही वो पानी के टैंक के पास जाए...

एक बार एक भिखारी भीख माँगने एक घर के दरवाजे पर पहुंचा, दस्तक दी तो अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आई...

एक नवविवाहित डाक्टर अपनी पत्नी के साथ बगीचे में सैर कर रहा होता है की तभी अचानक सामने से आती हुई एक सुंदर युवती ने मुस्कुराकर डॉक्टर का अभिवादन किया...

Quotes

A cynic is a man who knows the price of everything, but the value of nothing.

Trivia

In the entire state of Ohio in 1895, there were only two cars on the road and the drivers of those two cars crashed into each other.

Graffiti

Don't steal. That's the government's job.