यमराज का क़ानून!

एक बार तीन दोस्त मर कर नर्क में पहुँच जाते हैं।

पहले दोस्त को स्वर्ग की सबसे बदसूरत और भद्दी महिला के साथ रहने को कहा गया।

दोस्त ने उस पर ऐतराज़ किया और ऐसा करने का कारण पूछा।

यमराज: जब तुम नौ साल के थे तुमने एक चिड़िया को पत्थर से मारा था इसीलिए।

कुछ ऐसा ही दूसरे दोस्त के साथ भी होता है जब वह यमराज से इसका कारण पूछता है तो उसे भी वाही जवाब मिलता है कि जब वह नौ साल का था तो उसने एक चिड़िया को पत्थर से मारा था।

अपने दोनों दोस्तों का हाल देख कर तीसरा दोस्त सोच में पड़ गया की कहीं उसने तो ऐसा कुछ नहीं किया था, परन्तु इतने में ही यमराज ने उसे बुलाया और एक सुन्दर सी महिला के साथ भेजते हुए कहा, "तुम इसके साथ रहोगे।

यह देख दोनों दोस्त यमराज के पास गए और उस से बोले, " हे यमराज हम दोनों को यह दो बदसूरत महिलाओं के साथ रहने की सज़ा और उसे उस खूबसूरत महिला के साथ रहने का मौक़ा ऐसा क्यों जबकि वह भी तो हमारे साथ का ही है।

यमराज: दरअसल बात यह है, जब वह महिला नौ साल की थी तब उसने एक चिड़िया को पत्थर से मारा था।



More Hindi Jokes

आदमियों की उदासी के कारण:
धंधा (Bussiness) मंदा चल रहा है।
बाल उड़ रहे हैं...

अध्यापक: बच्चो कसम खाओ कि कभी, शराब, सिगरेट नहीं पियोगे, नॉन व़ेज नहीं खाओगे।
बच्चे: नहीं खायेंगे सर जी...

एक बार गणित के शिक्षक ने पप्पू को बुलाया और अपनी कापी चेक कराने के लिए कहा।
पप्पू: मास्टरजी मैंने तो होमवर्क किया ही नहीं...

गब्बर: अरे ओ सांभा।
सांभा: जी सरदार।
गब्बर: कितने आदमी थे रे?
सांभा: 2 सरदार...