एक पाकिस्तानी लड़के ने अमेरिकन स्कूल में एडमिशन लिया। टीचर: तुम्हारा नाम क्या है? लड़का: अहमद। टीचर: अब तुम अमेरिका में हो, इसलिए आज से तुम्हारा नाम जॉन है। लड़का घर पहुंचा। मां: पहला दिन कैसा रहा अहमद? लड़का: मैं अब अमेरिकन हूं और आगे से मुझे जॉन कहकर पुकारना। मां और पापा ने यह सुनते ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। शरीर पर चोट के निशान लिए अगले दिन वह स्कूल पहुंचा। टीचर: क्या हुआ जॉन? लड़का: मेरे अमेरिकन बनने के 4 घंटे बाद ही मुझ पर 2 पाकिस्तानियों ने हमला कर दिया। |
1. खुद की जान खतरे में डालना = शादी करना 2. आ बैल मुझे मार = पत्नी से पंगा लेना 3. दीवार से सिर फोड़ना = पत्नी को कुछ समझाना 4. चार दिन की चाँदनी वही अँधेरी रात = पत्नी का मायके से वापस आना 5. आत्महत्या के लिए प्रेरित करना = शादी की राय देना 6. दुश्मनी निभाना = दोस्तों की शादी करवाना 7. खुद का स्वार्थ देखना = शादी ना करना 8. पाप की सजा मिलना = शादी हो जाना 9. लव मैरिज करना = खुद से युद्ध करने के लिए योद्धा ढूंढना 10. जिंदगी के मज़े लेना = कुँवारा रहना 11. ओखली में सिर देना = शादी के लिए हाँ करना 12. दो पाटों में पिसना = दूसरी शादी करना 13. खुद को लुटते हुऐ देखना = पत्नी की मांग पूरी करना 14. शादी के फ़ोटो देखना = गलती पर पश्चाताप करना 15. शादी के लिए हाँ करना = स्वेच्छा से जेल जाना 16. शादी = बिना अपराध की सजा 17. बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना = दूसरों के दुःख से खुश होना 18. साली आधी घर वाली = वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती। |
एक आदमी की बहन मरी और फ़िर भाई मरा लेकिन वो बिलकुल भी नहीं रोया। जब उसकी बीवी मरी तो वो फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगा। लोगों को इस बात से बङी हैरत हुई। अजीब आदमी है, माँ, बाप, भाई, बहन किसी के मरने पर एक आँसू तक नहीं निकला। अब जब बीवी मरी है तो कैसे बिलख-बिलख कर रो रहा है। तब उस आदमी ने कहा, "मुझे गलत मत समझो भाईयो, जब बाप मरा तो बाप की उम्र वाले लोगों ने मुझे यह कहा कि चिंता न करो, हम तुम्हारे बाप के समान हैं। माँ के मरने पर भी उस उम्र की औरतों ने ऐसा ही कहा। भाई के मरने पर और बहन के मरने पर भी ऐसा ही सबने बोला पर अब बीवी के मरने पर किसी एक भी औरत ने यह नहीं कहा 'चिंता न करो, मैं तुम्हारी बीवी के समान हूँ'। |
12वीं कक्षा का प्रश्न-पत्र प्रश्न: प्यार क्या है? विस्तार से बताइये! (20 अंक) उत्तर: अमरीकी विद्यार्थी - प्यार 'दर्द' को कहते हैं। (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20) उत्तर: इंग्लैंड का विद्यार्थी - प्यार 'ज़िन्दगी' को कहते हैं। (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20) उत्तर: UAE का विद्यार्थी - प्यार 'खुदा' को कहते हैं। (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20) उत्तर: भारतीय विद्यार्थी - प्यार की परिभाषा: 'प्यार' के द्वारा एक महिला और पुरुष के मध्य, उपजे प्रेम-सम्बन्ध से दिल की गंभीर बीमारी हो जाती है। और अगर ये प्रेम परवान ना चढ़े तो दोनों में से किसी एक की मृत्यु भी हो जाती है। प्यार के प्रकार : 1) एक तरफ़ा प्यार। 2) दो तरफ़ा प्यार। आयु : आमतौर पर यह 15 से 25 की उम्र के बीच होता है। लेकिन आजकल यह किसी भी उम्र में हो जाता है। लक्षण : 1) अनिद्रा। 2) दिन में सपने देखना। 3) फेसबुक, व्हाटसएप के बिना एक-एक पल दूभर हो जाना। 4) फ़ोन की लत। मूल कारण/मूल्यांकन: 1) फोन पे चेटींग, 2) तस्वीरों और 3) मोबाईल द्वारा ज्यादा फैलता है। इलाज : 1) पिता के जूते द्वारा एंटी लव चिकित्सा और 2) माँ की चप्पल की अंधाधुंध मार || परीक्षा परिणाम: (अंक 20/20 बहुत बढ़िया।) नोट - भारतीय छात्रों से कुछ भी पूछो, 'पूर्ण-अंक' पाने के लिए वे किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ा कर लिख सकते हैं। |