बच्चे Hindi Jokes
एक बार पप्पू की गर्लफ्रेंड ने उसे फ़ोन किया और उससे बोली, " हेल्लो जानू, मैं कल तुमसे मिलने नहीं आ सकती।"
पप्पू: पर क्यों?
गर्लफ्रेंड: बस कुछ ज़रूरी काम है।
पप्पू: ओह! चलो कोई बात नहीं तो फिर मैं तुम्हारा गिफ्ट किसी और को दे देता हूं।
गर्लफ्रेंड: जानू मेरा मतलब था, मैं कल नहीं आ सकती इसीलिए क्या हम आज मिल सकते हैं?
शरारती पप्पू की क्लास टीचर छुट्टी पर थीं, सो वैकल्पिक अध्यापिका के रूप में भेजी गई मैडम ने बच्चों से उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बातचीत करना शुरू किया।
चर्चा के दौरान पता चला कि लगभग सभी बच्चों को आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत 'थ्री इडियट्स' बेहद पसंद आई थी, तो मैडम ने पूछा,"क्या तुम लोग बता सकते हो, '3 इडियट्स' से हमें क्या-क्या सीखने को मिला?"
तुरन्त ढेरों बच्चों ने जवाब देने के लिए हाथ खड़ा कर दिया।
मैडम ने एक बच्चे को इशारा किया और कहा, "हां बेटे, बताओ।"
बच्चे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि इंजानियरिंग करते हुए भी मेडिकल कॉलेज की लड़की पटाई जा सकती है।"
मैडम भौंचक्की-सी रह गई और तुरन्त बोलीं, "अच्छा, अच्छा... बैठ जाओ।"
उसके बाद दूसरे बच्चे को खड़ा किया, उसने कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कॉलेज के पहले दिन अंडरवियर ज़रूर पहनना चाहिए।"
मैडम का पारा चढ़ गया और डपटकर बोलीं, "बकवास बंद करो और बैठ जाओ।"
अब उन्होंने तीसरे बच्चे को इशारा किया, और कहा, "तुम बताओ, और कोई बकवास मत करना।"
बच्चे ने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि डॉक्टर ही नहीं, इंजीनियर भी डिलीवरी करवा सकता है।"
अब तो मैडम आगबबूला हो गई और बोलीं, "तुम सब बेहद बदतमीज़ हो... चुपचाप बैठ जाओ।"
सभी बच्चों ने डरकर हाथ नीचे कर लिए, लेकिन शरारती पप्पू अपना हाथ ज़ोर-ज़ोर से लहराने लगा।
मैडम ने उसकी तरफ घूरकर देखा, लेकिन कोई असर न होते देखकर बोलीं, "ठीक है, लेकिन सोच लो, कोई काम की बात ही कहना।"
पप्पू ने तपाक से जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस करते वक्त नाक बीच में नहीं आती।"
पप्पू दबंग देखकर स्कूल में आया तो मास्टर जी बोले, "बेटा तुम्हारे सारे उत्तर तो गलत हैं नंबर दें तो कहाँ?"
पप्पू: कमाल है मास्टर जी, नंबर ही तो मांग रहे हैं, चुप चाप दे दो, वर्ना हम थप्पड़ मार के भी ले सकते हैं।
मास्टर: बदतमीज़।
पप्पू: बदतमीज़ से याद आया आपके पापा कैसे हैं?
मास्टर: निकल जा मेरी क्लास से।
पप्पू: चुपचाप से नंबर दे दो वर्ना उत्तर पुस्तिका में इतने छेद करेंगे कि कंफ्यूज हो जाओगे कि नंबर कहाँ दें और जीरो कहाँ दें।
एक दिन पप्पू ढेर सारी चॉकलेट खा रहा था।
एक आदमी ने देखा तो उससे रहा नहीं गया और वह पप्पू को सलाह देने लगा।
आदमी: बेटा इतनी ज्यादा चॉकलेट नहीं खाते, सेहत के लिए ठीक नहीं होती।
पप्पू: एक बात बोलूं मेरे दादा जी 105 साल के हैं।
आदमी: अच्छा! क्या वो भी बहुत सारी चॉकलेट खाते हैं?
पप्पू: नहीं।
आदमी: तो, फिर?
पप्पू: उल्लू के पट्ठे, वो अपने काम से काम रखते हैं, तेरी तरह ऊँगलीबाजी नहीं करते।