संता-बंता Hindi Jokes
एक बार संता एक मोबाइल फोन की दुकान पर गया और दुकानदार से बोला, " मुझे नोकिया का बड़ी स्क्रीन वाला फोन दिखाओ।"
संता की बात सुन दुकानदार ने उसे एक बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखया, संता ने वह फ़ोन हाथ में उठाया उसे ऑन किया और फिर उसे ऑफ करने के बाद उसे कुछ देर देख कर रख दिया और दुकानदार से बोला, " इससे भी बड़ी स्क्रीन वाला।"
दुकानदार ने एक और उससे भी बड़ी स्क्रीन वाला फ़ोन उसे दिखाया, संता ने वह फ़ोन हाथ में उठाया उसे ऑन किया और फिर उसे ऑफ करने के बाद उसे कुछ देर देख कर रख दिया, और दुकानदार से बोला, " इस से भी बड़ी स्क्रीन वाला।"
संता: अरे भाई तुम्हारी समझ नहीं आता क्या मैंने कहा बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखाओ।
इस बार दुकानदार ने उसे सबसे बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखाया तो संता ने फिर वैसा ही किया और दुकानदार से बोला," और बड़ी स्क्रीन वाला।"
दुकानदार: भाई साहब पहली बात तो यह की इससे बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया का कोई फ़ोन आता नहीं है, और दूसरी बात यह की क्या आप मुझे बताएँगे कि इससे बड़ी स्क्रीन वाला फ़ोन आपने करना क्या है?
संता: कुछ नहीं यार बस मैं यह देखना चाहता हूँ की जब भी मैं फोन ऑन करता हूँ तो वो दो लोग कौन हैं जो इसके अन्दर हाथ मिलाते हैं।
एक बार एक बच्चे ने संता की दुकान से 45 रूपए का सामान खरीदा और उसे 5 के नोट में 5 की आगे 0 लगा कर दिया और कहा," ये लो 50 रूपए 5 रूपए वापस दो।
संता को यह पता चल गया तो उसने सोचा कि इसका बदला लेना चाहिए।
तो उसने जेब से 50 का नोट निकाला और उसका 0 पेंसिल से काट दिया और बोला," ले 5 रूपए, अब तो हिसाब बराबर?"
संता: यार, मेरी बीवी ने तो मेरी जान खा रखी है पिछले हफ्ते उसने मुझसे 200 रुपये मांगे, परसों 500 मांगे, कल 1000 मांग रही थी और आज तो 2000 रुपये मांग लिए।
बंता: कमाल है आखिर इतने पैसों का वह करती क्या है?
संता: पता नहीं आज तक तो मैंने दिए नहीं।
एक बार जीतो बड़े रूमानी अंदाज़ में संता से पूछती है, " सुनो जी, तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?"
संता: बेहद?
जीतो: फिर भी कितना?
संता: जितना शाहजहां, मुमताज से करता था।
जीतो: मतलब अगर मैं मर जाऊं तो तुम मेरे लिए ताजमहल भी बनवाओगे।
संता: जानू, मैंने तो जगह भी देख रखी है, बस तेरे मरने का इंतज़ार कर रहा हूं।