Hindi Jokes Page 7
एक बार एक शतरंज का ग्रैंडमास्टर संता और बंता से बोला," चलो यार शतरंज खेलते हैं।"
संता: नहीं, आप तो हमें आसानी से हरा दोगे।
ग्रैंडमास्टर: अच्छा चलो, तुम दोनों और मैं अकेला।
बंता: फिर भी हम हार जाएंगे।
ग्रैंडमास्टर: ठीक है, चलो मैं बाएँ हाथ से खेलूंगा।
संता-बंता: हाँ फिर ठीक है।
ग्रैंडमास्टर संता बंता को हरा कर चला जाता है।
संता: बड़ी शर्मनाक बात है यार, उसने हमें उल्टे हाथ से भी हरा दिया।
बंता: अबे, वो हमें बेवकूफ़ बना गया।
संता: कैसे?
बंता: वो लेफ़्टी ही होगा।
शरारती पप्पू की क्लास टीचर छुट्टी पर थीं, सो वैकल्पिक अध्यापिका के रूप में भेजी गई मैडम ने बच्चों से उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बातचीत करना शुरू किया।
चर्चा के दौरान पता चला कि लगभग सभी बच्चों को आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत 'थ्री इडियट्स' बेहद पसंद आई थी, तो मैडम ने पूछा,"क्या तुम लोग बता सकते हो, '3 इडियट्स' से हमें क्या-क्या सीखने को मिला?"
तुरन्त ढेरों बच्चों ने जवाब देने के लिए हाथ खड़ा कर दिया।
मैडम ने एक बच्चे को इशारा किया और कहा, "हां बेटे, बताओ।"
बच्चे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि इंजानियरिंग करते हुए भी मेडिकल कॉलेज की लड़की पटाई जा सकती है।"
मैडम भौंचक्की-सी रह गई और तुरन्त बोलीं, "अच्छा, अच्छा... बैठ जाओ।"
उसके बाद दूसरे बच्चे को खड़ा किया, उसने कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कॉलेज के पहले दिन अंडरवियर ज़रूर पहनना चाहिए।"
मैडम का पारा चढ़ गया और डपटकर बोलीं, "बकवास बंद करो और बैठ जाओ।"
अब उन्होंने तीसरे बच्चे को इशारा किया, और कहा, "तुम बताओ, और कोई बकवास मत करना।"
बच्चे ने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि डॉक्टर ही नहीं, इंजीनियर भी डिलीवरी करवा सकता है।"
अब तो मैडम आगबबूला हो गई और बोलीं, "तुम सब बेहद बदतमीज़ हो... चुपचाप बैठ जाओ।"
सभी बच्चों ने डरकर हाथ नीचे कर लिए, लेकिन शरारती पप्पू अपना हाथ ज़ोर-ज़ोर से लहराने लगा।
मैडम ने उसकी तरफ घूरकर देखा, लेकिन कोई असर न होते देखकर बोलीं, "ठीक है, लेकिन सोच लो, कोई काम की बात ही कहना।"
पप्पू ने तपाक से जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस करते वक्त नाक बीच में नहीं आती।"
नदी में डूबते हुए आदमी ने पुल पर चलते हुए आदमी को आवाज़ लगायी।
आदमी: "बचाओ-बचाओ।"
पुल पर चलते आदमी ने नीचे देखा और उस आदमी को बचाने के लिए पुल से नीचे रस्सी फैंकी और कहा, "रस्सी को पकड़ के ऊपर आ जाओ।"
परन्तु नदी में डूबता हुआ आदमी रस्सी नहीं पकड़ पा रहा था तो वह डर के मारे चिल्ला कर बोला, "मैं मरना नहीं चाहता, ज़िन्दगी बड़ी कीमती है कल ही तो मेरी टार्जन कंपनी में बड़ी अच्छी नौकरी लगी है।"
इतना सुनते ही पुल पर चलते आदमी ने अपनी रस्सी खींच ली और भागते-भागते टार्जन कंपनी के दफ्तर में गया वहां के मैनेजर से बोला," जिस आदमी को आपने कल नौकरी दी थी वो अभी-अभी डूबकर मर गया है, और इस तरह आपकी कंपनी में एक जगह खाली हो गयी है, मैं बेरोजगार हूँ इसीलिए मुझे रख लीजिये।"
मैनेजर: "दोस्त, तुमने देर कर दी, अब से कुछ देर पहले हमने उस आदमी को रखा है, जो उसे धक्का दे कर तुमसे पहले यहाँ आया है"
एक बार एक औरत को परी ने तीन वरदान मांगने को कहा। पर परी ने एक शर्त रखी कि उसे जो भी मिलेगा, उसके पति को उससे 10 गुना ज्यादा मिलेगा।
औरत ने पहला वरदान मांगा, "मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत बना दो।"
परी ने कहा, "इससे तो तुम्हारा पति 10 गुना ज्यादा खूबसूरत बन जाएगा।"
औरत ने कहा, "कोई बात नहीं! मैं ही दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत हूं, तो मेरा पति दूसरी औरत को नहीं देखेगा।"
औरत ने दूसरा वरदान मांगा और कहा, "मुझे दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दो।"
परी ने कहा, "तुम्हारा पति तुमसे 10 गुना ज्यादा अमीर बन जाएगा।"
औरत बोली, "जो मेरा है, वो मेरे पति का भी है और जो मेरे पति का होगा वो मेरा भी होगा।"
अब औरत ने तीसरा वरदान मांगा, "मुझे हल्का-सा हार्ट अटैक दे दो!"
लड़कियों के लिए यह चुटकुला यही खत्म होता है।
लड़के आगे पढ़ें!
पति को पत्नी से 10 गुना हल्का हार्ट अटैक आया।