Hindi Jokes Page 8

New
Hindi Jokes > Hindi Jokes
Page: 8
काबिल डॉक्टर!

मरीज़ ने अपने डॉक्टर से कहा कि, "डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? दरअसल क्या है कि मैंने एक अखबार में एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे और अंतत: जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।"

डॉक्टर ने मरीज़ को समझाते हुए जवाब दिया, "आप घबराएं नहीं, मैं कोई ऐसा वैसा डॉक्टर नहीं हूँ, मेरे साथ ऐसा नहीं होगा। अगर मैं किसी का मलेरिया का इलाज करूंगा तो वह मलेरिया से ही मरेगा।"

जानलेवा ख़ुशी!

90 वर्षीय एक सज्जन की दस करोड़ की लाटरी लग गई। इतनी बड़ी खबर सुनकर कहीं दादाजी खुशी से मर न जाएं, यह सोचकर उनके घरवालों ने उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी। सबने तय किया कि पहले एक डॉक्टर को बुलवाया जाए फिर उसकी मौजूदगी में उन्हें यह समाचार दिया जाए ताकि दिल का दौरा पड़ने की हालत में वह स्थिति को संभाल सके।

शहर के जानेमाने दिल के डॉक्टर से संपर्क किया गया।

डॉक्टर साहब ने घरवालों को आश्वस्त किया और कहा, "आप लोग चिंता ना करें, दादाजी को यह समाचार मैं खुद दूंगा और उन्हें कुछ नहीं होगा, यह मेरी गारंटी है।"

डॉक्टर साहब दादाजी के पास गए कुछ देर इधर उधर की बातें कीं फिर बोले, "दादाजी, मैं आपको एक शुभ समाचार देना चाहता हूं। आपके नाम दस करोड़ की लाटरी निकली हैं।"

दादाजी बोले, "अच्छा! लेकिन मैं इस उम्र में इतने पैसों का क्या करूंगा पर अब तूने यह खबर सुनाई है तो जा, आधी रकम मैंने तुझे दी।"

यह सुन डॉक्टर साहब धम् से जमीन पर गिरे और उनके प्राण पखेरू उड़ गए।

बड़ी स्क्रीन वाला फ़ोन!

एक बार संता एक मोबाइल फोन की दुकान पर गया और दुकानदार से बोला, " मुझे नोकिया का बड़ी स्क्रीन वाला फोन दिखाओ।"

संता की बात सुन दुकानदार ने उसे एक बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखया, संता ने वह फ़ोन हाथ में उठाया उसे ऑन किया और फिर उसे ऑफ करने के बाद उसे कुछ देर देख कर रख दिया और दुकानदार से बोला, " इससे भी बड़ी स्क्रीन वाला।"

दुकानदार ने एक और उससे भी बड़ी स्क्रीन वाला फ़ोन उसे दिखाया, संता ने वह फ़ोन हाथ में उठाया उसे ऑन किया और फिर उसे ऑफ करने के बाद उसे कुछ देर देख कर रख दिया, और दुकानदार से बोला, " इस से भी बड़ी स्क्रीन वाला।"

संता: अरे भाई तुम्हारी समझ नहीं आता क्या मैंने कहा बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखाओ।

इस बार दुकानदार ने उसे सबसे बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया फ़ोन दिखाया तो संता ने फिर वैसा ही किया और दुकानदार से बोला," और बड़ी स्क्रीन वाला।"

दुकानदार: भाई साहब पहली बात तो यह की इससे बड़ी स्क्रीन वाला नोकिया का कोई फ़ोन आता नहीं है, और दूसरी बात यह की क्या आप मुझे बताएँगे कि इससे बड़ी स्क्रीन वाला फ़ोन आपने करना क्या है?

संता: कुछ नहीं यार बस मैं यह देखना चाहता हूँ की जब भी मैं फोन ऑन करता हूँ तो वो दो लोग कौन हैं जो इसके अन्दर हाथ मिलाते हैं।

हिसाब बराबर!

एक बार एक बच्चे ने संता की दुकान से 45 रूपए का सामान खरीदा और उसे 5 के नोट में 5 की आगे 0 लगा कर दिया और कहा," ये लो 50 रूपए 5 रूपए वापस दो।

संता को यह पता चल गया तो उसने सोचा कि इसका बदला लेना चाहिए।

तो उसने जेब से 50 का नोट निकाला और उसका 0 पेंसिल से काट दिया और बोला," ले 5 रूपए, अब तो हिसाब बराबर?"

Quotes

I'm not a very good writer, but I'm an excellent rewriter.

Trivia

Singapore Airlines have "corpse cupboards" to store people who die mid-flight.

Graffiti

Do computers files get embarrassed when they're unzipped?