वकील Hindi Jokes

New
Page: 1
वकीलों के हाथ परायी जेब में!

एक डॉक्टर साहब एक पार्टी में गए।

अपने बीच शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को पाकर लोगों ने उन्हें घेर लिया।

किसी को जुकाम था तो किसी के पेट में गैस, इसीलिए सभी मुफ्त की राय लेने के चक्कर में डॉक्टर के पास पहुँच गए।

शिष्टाचारवश डॉक्टर साहब किसी को मना नहीं कर पा रहे थे।

उसी पार्टी में शहर के एक नामी वकील भी आए हुए थे, मौका मिलते ही डॉक्टर साहब वकील साहब के पास पहुंचे और उन्हें एक ओर ले जाकर बोले, "यार! मैं तो परेशान हो गया हूं, सभी फ्री में इलाज कराने के चक्कर में हैं, तुम्हें भी ऐसे लोग मिलते हैं क्या?"

वकील: बहुत मिलते हैं।

डॉक्टर: तो फिर उनसे कैसे निपटते हो?

वकील: बिलकुल सीधा तरीका है, मैं उन्हें सलाह देता हूं जैसा कि वो चाहते हैं, बाद में उनके घर बिल भिजवा देता हूं।

यह बात डॉक्टर साहब को कुछ जम गई, अगले रोज उन्होंने भी पार्टी में मिले कुछ लोगों के नाम बिल बनाए और उन्हें भिजवाने ही वाले थे कि तभी उनका नौकर अन्दर आया और बोला, "साहब, कोई आपसे मिलना चाहता है।"

डॉक्टर: कौन है?

नौकर: वकील साहब का चपरासी है, कहता है कल रात पार्टी में आपने वकील साहब से जो राय ली थी उसका बिल लाया है।

अनोखा मुकदमा!

कोर्ट में केस चल रहा था, केस की सुनवाई शुरू होने लगी तो वकील उठा और जज से बोला।

वकील: "माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15 के मुताबिक मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाये।

जज: "किताब पेश की जाये।"

किताब पेश की गयी, जज ने पेज नंबर 15 खोला तो उसमें 1000 के 10 नोट थे।

जज मुस्कुराते हुए बोला: "बहुत खूब, इस तरह के 2 सबूत और पेश किये जाये।"

ये कैसा कानून

एक बार अदालत में किसी मुक़दमे को लेकर दो वकीलों के बीच जिरह हो रही होती जो कि बाद में लड़ाई में तब्दील हो जाती है और बात गाली गलौच तक पहुँच जाती है, माहौल को गर्म होता देख जज कड़क आवाज़ में एक वकील से कहता है, " सुनो अब तुम अपनी हदें पार कर रहे हो जिसके चलते तुम्हे अदालत से निकाला जा सकता है!"

यह सुन गुस्से से भरा वकील पलट कर जज से सवाल करता है, " कौन साला ऐसा कहता है?"

वकील कि बात सुन जज भड़क जाता है और धमकी भरे लहज़े में वकील से कहता है,"तुम ने मुझे साला बोला?"

जज कि बात सुन वकील कहता है, "नही मी लॉर्ड, मैं तो बस यह पूछ रहा था कि कौनसा लॉ ऐसा कहता है?"

सफल ऑपरेशन

एक बार एक राजनीतिज्ञ गंभीर शल्य चिकित्सा के बाद बेहोशी से जागता है, तो वह अपने आप को एक ऐसे कमरे में पाता है जहां की सभी मरीज़ अंधे होते हैं!

यह देख वह चिकित्सक से पूछता है कि, "इस कमरे में सभी अंधे क्यों है!"

इस पर चिकित्सक ने जवाब दिया, "जी, ये सभी सड़क पार लगी हुई विशाल आग का सामना कर रहे थे, और हम नहीं चाहते थे की, जब आप बेहोशी से जागें तो आपको लगे की ऑपरेशन विफल हो गया है!"

Quotes

A committee is a group of the unwilling chosen form the unfit, to do the unnecessary.

Trivia

Singapore Airlines have "corpse cupboards" to store people who die mid-flight.

Graffiti

Don't steal. That's the government's job.