Hindi Jokes Page 2
प्रोफेसर: अगर तुम्हे किसी को संतरा देना हो तो क्या बोलोगे?
संता: ये संतरा लो।
प्रोफेसर: नहीं, एक वकील की तरह बोलो।
संता: मैं एतद द्वारा अपनी पूरी रुचि और बिना किसी के दबाव में यह फल जो संतरा कहलाता है, को उसके छिलके, रस, गुदे और बीज समेत देता हूँ और साथ ही इस बात का सम्पूर्ण अधिकार भी कि इसे लेने वाला इसे काटने, छीलने, फ्रिज में रखने या खाने के लिये पूरी तरह अधिकार रखेगा और साथ ही यह भी अधिकार रखेगा कि इसे वो दूसरे को छिलके, रस, गुदे और बीज के बिना या उसके साथ दे सकता है...और इसके बाद मेरा किसी भी प्रकार से इस संतरे से कोई संबंध नहीं रह जाएगा।
एक लड़के ने अपने पास की ही सीट पर बैठी एक सुंदर सी लड़कीको देख रहा था।
थोड़ी देर बाद उसने एक पेपर निकाला और लिखा- I LOVE YOU, क्या तुम भी मुझे प्यार करती हो? और लड़की को दे दिया।
लड़की ने पढ़ कर मना कर दिया और पेपर उसे लौटा दिया।
थोड़ी देर मायूस होने के बाद उसने ये पेपर पास में ही बैठी एक दूसरी लड़की को दे दिया और उसने हां कर दी।
इस कहानी का सार- जैसा आप सोच रहे हो वैसा बिल्कुल नहीं।
.
.
.
"धरती को बचाओ, एक ही पेपर को कई बार इस्तेमाल करो।
दो व्यक्ति रेलवे की टिकट खिड़की पर लाइन में लगे थे।
उनके पास ही एक नौजवान खड़ा हुआ था। पीछे वाले व्यक्ति ने आगे वाले से कहा," आजकल के नौजवानों को न जाने क्या हो गया है। जरा देखिए इस लड़के को, कितने भद्दे ढंग के कपड़े
पहने हैं इसने।
आगे वाले ने जवाब दिया, "माफ कीजिये पर ये लड़का नहीं मेरी बेटी है"।
पहला व्यक्ति: ओह, आई एम सॉरी। अच्छा तो आप इसके पिता हैं?
दूसरा व्यक्ति: जी नहीं, मैं इसकी मां हूं।
एक बार विज्ञान की शिक्षिका ने पप्पू से पूछा, "पप्पू बताओ चाँद पर पहला कदम किसने रखा था?"
पप्पू: नील आर्मस्ट्रांग।
शिक्षिका: शाबाश, और दूसरा ?
पप्पू: दूसरा भी उसी ने रखा होगा मैडम, लंगड़ा थोड़े ना था वो।