Hindi Jokes Page 3

New
Hindi Jokes > Hindi Jokes
Page: 3
शॉपिंग भी गुनाह है!

जजः तुम्हे गिरफ्तार क्यों किया गया ?

चोर: पता नहीं साहब मैं तो सुबह-सुबह शॉपिंग कर रहा था और हवालदार साहब मुझे गिरफ्तार करके यहाँ ले आये।

जजः अच्छा लेकिन यह तो कोई गुनाह नहीं हुआ?

चोर: हां मैं भी कब से इन्हें यही समझाने की कोशिश कर रहा हूं।

जजः आप सुबह किस वक्त शॉपिंग कर रहे थे?

चोर: जी दुकान खुलने से पहले।

बेचारा मरीज़!

एक अस्पताल में एक आदमी एमरजेंसी वार्ड में अपने बेड पर लेटा था, डॉक्टर ने दरवाजा खोला और उस आदमी के पास पहुंच गया।

आदमी ने कहा,"डॉक्टर साहब क्या मैं अब ठीक हूं।"

डॉक्टर ने उसकी तरफ देखते हुए कहा,"देखो तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी।"

उस आदमी ने कहा,"डॉक्टर साहब पहले आप मुझे बुरी खबर सुनाएं।"

डॉक्टर ने कहा,"बुरी खबर यह है कि हमने आपकी दोनों टांगे काट दी है।"

आदमी ने कहा,"हे भगवान! तो फिर अच्छी खबर क्या है?"

डॉक्टर ने कहा,"अच्छी खबर यह है कि वह जो आदमी तुम देख रहे हो वह तुम्हारे जूते खरीदना चाहता है।"

जीवन के कटु सच!

दुनिया के दो सबसे मुश्किल काम:

पहला- अपना सुझाव किसी और के दिमाग में फिट करना।

दूसरा- किसी और का पैसा अपनी जेब में डालना।

जो पहले में कामयाब होता है उसे शिक्षक कहते हैं।

जो दूसरे में कामयाब होता है उसे व्यापारी कहते हैं।

और जो दोनों में कामयाब हो जाए उसे "पत्नी" कहते हैं।

पति से तो कुत्ता भला!

महिला: डाक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।

डाक्टर: अरे इसकी क्या ज़रुरत है?

महिला: नहीं डॉक्टर साहब, आप बस पर्चियां चिपका दीजिये।

डॉक्टर: ठीक है परन्तु क्यों?

महिला: दरअसल, इससे मुझे पता रहेगा कि कौनसी गोली मेरे पति के लिए है और कौनसी कुत्ते के लिए है। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।