Hindi Jokes Page 4

New
Hindi Jokes > Hindi Jokes
Page: 4
संता का अमर-प्रेम!

एक बार जीतो बड़े रूमानी अंदाज़ में संता से पूछती है, " सुनो जी, तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?"

संता: बेहद?

जीतो: फिर भी कितना?

संता: जितना शाहजहां, मुमताज से करता था।

जीतो: मतलब अगर मैं मर जाऊं तो तुम मेरे लिए ताजमहल भी बनवाओगे।

संता: जानू, मैंने तो जगह भी देख रखी है, बस तेरे मरने का इंतज़ार कर रहा हूं।

शादी का राज़!

एक बार संता और बंता समुद्र किनारे सैर कर रहे होते हैं, कि तभी अचानक बंता के दिमाग में एक सवाल आता है तो वह संता से पूछता है, "यार संता एक बात बता।"

संता: हाँ बोल।

बंता: जब हर आदमी को शादी करने के नुक्सान पता होते हैं, तो फिर भी वो शादी क्यों करता है?

संता: अरे वो इस लिए कि मरने के बाद अगर उसकी आत्मा स्वर्ग जाए तो वो अच्छा महसूस करे और अगर नर्क जाए तो उसे घर जैसा महसूस हो।

बेचारा सांभा!

गब्बर: कितने आदमी थे?

सांभा: सरदार दो।

गब्बर: मुझे गिनती नहीं आती, दो कितने होते हैं?

सांभा: सरदार दो, एक के बाद आता है।

गब्बर: और दो के पहले?

सांभा: दो के पहले एक आता है सरदार।

गब्बर:तो बीच में कौन आता है?

सांभा: बीच में कोई नहीं आता सरदार।

गब्बर: तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?

सांभा: एक के बाद ही दो आ सकता है क्योंकि दो, एक से बड़ा है सरदार।

गब्बर: दो, एक से कितना बड़ा है।

सांभा: दो, एक से एक बड़ा है सरदार।

गब्बर:अगर दो, एक से एक बड़ा है तो एक, एक से कितना बड़ा है?

सांभा: सरदार अब आप मुझे गोली ही मार दो मैंने आप नमक ही खाया है च्यवनप्राश नही।

शराबी की व्यथा!

एक बार एक शराबी रात के 12 बजे शराब की दुकान के मालिक को फ़ोन करता है और कहता है, "तेरी दुकान कब खुलेगी?"

दुकानदार: सुबह 9 बजे।

शराबी फिर थोड़ी देर बाद दोबारा दुकानदार को फ़ोन करके पूछता है, "तेरी दुकान कब खुलेगी?"

दुकानदार: कहा ना सुबह 9 बजे।

कुछ देर बाद शराबी फिर से दुकानदार को फ़ोन कर देता है और पूछता है,"भाई साहब आपकी दुकान कब खुलेगी?"

दुकानदार: अबे तुझे कितनी बार बताऊँ सुबह 9 बजे खुलेगी इसीलिए सुबह 9 बजे आना और जो भी चाहिए हो ले जाना।

शराबी: अबे, मैं तेरी दुकान के अन्दर से ही बोल रहा हूँ।