Hindi Jokes Page 6
एक बार एक कारखाने के मालिक की मशीन ने काम करना बंद कर दिया. कई दिनों की मेहनत के बाद भी मशीन ठीक नहीं हो पायी. मालिक को रोज लाखों का नुकसान हो रहा था।
तभी वहाँ एक कारीगर पहुँचा और उसने दावा किया की वो मशीन को ठीक कर सकता है।
मालिक फौरन ही उसे कार्यशाला में ले गया।
मशीन ठीक करने से पहले कारीगर ने मालिक से कहा कि वो मशीन तो ठीक कर देगा लेकिन मेहनताना अपनी मर्जी से तय करेगा।
मालिक का तो रोज लाखों का नुकसान रोज हो रहा था इसलिये वो मान गया।
कारीगर ने पूरी मशीन का मुआयाना किया और एक पेच को कस दिया।
मशीन को चालू किया गया. मशीन ने कार्य करना शुरू कर दिया था।
मालिक बहुत खुश हु़आ।
कारीगर ने दस हजार रूपया मेहनताना मांगा।
मालिक को बहुत आश्चर्य हुआ।
केवल एक पेच कसने के दस हजार रूपय! लेकिन उसने अपना वादा निभाया और दस हजार रूपए कारीगर को देते हुये पूछा कि एक पेच कसने के दस हजार रूपय कुछ ज्यादा नहीं हैं?
कारीगर ने तुरंत जवाब दिया, "साहब पेच कसने का तो केवल मैंने एक रूपया लिया है, बाकि 9999 रूपय तो कौन सा पेच कसना है यह पता करने के लिये हैं।"
एक महिला अपने बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई।
पूरी जांच करने के उपरांत डॉक्टर ने महिला को अलग कमरे में ले जाकर बताया,"तुम्हारे पति गंभीर अवसाद से ग्रसित हैं। यदि तुमने मेरे निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह निश्चित ही मर जायेंगे।"
"रोज सुबह उन्हें पौष्टिक नाश्ता दो। हर समय खुश दिखो। दोपहर और रात का भोजन स्वादिष्ट और सुपाच्य होना चाहिये।"
"अपनी समस्याओं की चर्चा उनके सामने कभी मत करो। इससे उन्हें और ज्यादा तनाव होगा। कोई भी उन्हें सताये या चिढ़ाये नहीं।"
"यदि 6 महीने तक तुमने यह सब कर लिया तो मैं समझता हूं तुम्हारे पति पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे।"
"घर जाते समय, पति ने पत्नी से पूछा", डॉक्टर ने क्या कहा?
"यही कि तुम बहुत जल्दी मरने वाले हो", पत्नी ने जवाब दिया।
एक बार एक शतरंज का ग्रैंडमास्टर संता और बंता से बोला," चलो यार शतरंज खेलते हैं।"
संता: नहीं, आप तो हमें आसानी से हरा दोगे।
ग्रैंडमास्टर: अच्छा चलो, तुम दोनों और मैं अकेला।
बंता: फिर भी हम हार जाएंगे।
ग्रैंडमास्टर: ठीक है, चलो मैं बाएँ हाथ से खेलूंगा।
संता-बंता: हाँ फिर ठीक है।
ग्रैंडमास्टर संता बंता को हरा कर चला जाता है।
संता: बड़ी शर्मनाक बात है यार, उसने हमें उल्टे हाथ से भी हरा दिया।
बंता: अबे, वो हमें बेवकूफ़ बना गया।
संता: कैसे?
बंता: वो लेफ़्टी ही होगा।
शरारती पप्पू की क्लास टीचर छुट्टी पर थीं, सो वैकल्पिक अध्यापिका के रूप में भेजी गई मैडम ने बच्चों से उनकी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बातचीत करना शुरू किया।
चर्चा के दौरान पता चला कि लगभग सभी बच्चों को आमिर खान और करीना कपूर अभिनीत 'थ्री इडियट्स' बेहद पसंद आई थी, तो मैडम ने पूछा,"क्या तुम लोग बता सकते हो, '3 इडियट्स' से हमें क्या-क्या सीखने को मिला?"
तुरन्त ढेरों बच्चों ने जवाब देने के लिए हाथ खड़ा कर दिया।
मैडम ने एक बच्चे को इशारा किया और कहा, "हां बेटे, बताओ।"
बच्चे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि इंजानियरिंग करते हुए भी मेडिकल कॉलेज की लड़की पटाई जा सकती है।"
मैडम भौंचक्की-सी रह गई और तुरन्त बोलीं, "अच्छा, अच्छा... बैठ जाओ।"
उसके बाद दूसरे बच्चे को खड़ा किया, उसने कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि कॉलेज के पहले दिन अंडरवियर ज़रूर पहनना चाहिए।"
मैडम का पारा चढ़ गया और डपटकर बोलीं, "बकवास बंद करो और बैठ जाओ।"
अब उन्होंने तीसरे बच्चे को इशारा किया, और कहा, "तुम बताओ, और कोई बकवास मत करना।"
बच्चे ने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ कहा, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह पता चलता है कि डॉक्टर ही नहीं, इंजीनियर भी डिलीवरी करवा सकता है।"
अब तो मैडम आगबबूला हो गई और बोलीं, "तुम सब बेहद बदतमीज़ हो... चुपचाप बैठ जाओ।"
सभी बच्चों ने डरकर हाथ नीचे कर लिए, लेकिन शरारती पप्पू अपना हाथ ज़ोर-ज़ोर से लहराने लगा।
मैडम ने उसकी तरफ घूरकर देखा, लेकिन कोई असर न होते देखकर बोलीं, "ठीक है, लेकिन सोच लो, कोई काम की बात ही कहना।"
पप्पू ने तपाक से जवाब दिया, "मैडम, '3 इडियट्स' से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस करते वक्त नाक बीच में नहीं आती।"