Hindi Jokes Page 7
एक बार एक बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है, माँ जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया।
सास: कोई बात नहीं। ये तो हर पति पत्नी में होता रहता है।
बहू: वो तो मुझे भी पता है, पर ये बताइये अब लाश का क्या करना है।
एक बार पप्पू ने घड़ी बनाने वाले से पूछा," इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?"
घड़ीवालाः जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।
अगले दिन जब घड़ीवाले ने पप्पू से जब अपना मेहनताना माँगा तो पप्पू ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।
घड़ीवाला: यह क्या किया तुमने?
पप्पू : कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे।
एक शराबी ने एक दिन कुछ ज्यादा ही पी ली। लडखड़ाते कदमों से किसी तरह घर के दरवाजे तक पहुंचा और जेब से चाबी निकालकर ताला खोलने की कोशिश करने लगा।
नशा ज्यादा होने की वजह से वह चाबी को ताले में डाल ही नहीं पा रहा था। चाबी कभी इधर हो जाती कभी उधर। उसे परेशान होते देख पास ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी मदद करने के इरादे से उसके पास आकर बोला,"लाओ चाबी, ताला मैं खोल देता हूं।"
शराबी: नहीं, नहीं, ताला तो मैं खोल लूंगा। तुम तो बस जरा दरवाजे को पकड़कर रखो।
एक बार एक बुज़ुर्ग औरत और एक बुज़ुर्ग आदमी में काफी लम्बे समय से बड़ी गहरी दोस्ती होती है, एक दिन अचानक आदमी के दिमाग में कुछ आता है और वह उस महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है जिसके लिए वह महिला फ़ौरन हाँ कर देती है।
इस घटना के अगले दिन जब वह आदमी सुबह सो के उठता है तो उसे ठीक से याद नहीं रहता की उस महिला ने उसके प्रस्ताव का क्या जवाब दिया था। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब याद नहीं आता है तो वह महिला को फ़ोन लगाता है।
बुज़ुर्ग आदमी: कल मेरे शादी के प्रस्ताव पर तुमने क्या जवाब दिया था, हां या ना?
महिला: भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि तुमने फोन कर लिया। जवाब तो मैंने हां ही दिया था पर मैं ये भूल गई थी कि किसको दिया था।