Random Hindi Jokes

Random
Hindi Jokes > Random Hindi Jokes
Page: 1
संता के सवाल, पप्पू के जवाब!

एक बार संता अपने बेटे पप्पू का गणित का टेस्ट ले रहा होता है;

संता: बेटा 5 के बाद क्या आता है?

पप्पू: 6, 7!

संता: वाह, मेरा बेटा तो बड़ा होशियार है, और 6, 7 के बाद क्या आता है?

पप्पू: 8, 9, 10!

संता: शाबाश, और उसके बाद क्या आता है?

पप्पू: गुलाम, बेगम, बादशाह!

सुनने में दिक्कत है!

एक आदमी डॉक्टर के पास गया,और डॉक्टर से कहा: डॉक्टर साहब मुझे लगता है कि मेरी बीवी को सुनने में कुछ समस्या है, जितना सुनाई दिया जाना चाहिए उतना भी उसे मुश्किल से सुनाई देता है, आप ही बताएं कि मैं क्या करूँ?

डॉक्टर ने कहा पहले तो आप वो कीजिये जो मैं कहता हूँ जब आपकी बीवी रसोई में खाना बना रही हो तो आप 15 कदम दूर से उनसे कुछ पूछना,अगर वो जवाब न दे तो थोड़ा पास जाकर फिर वही बात पूछना जब तक वो जवाब न दें!

वह अपने घर गया उसने देखा कि उसकी बीवी रसोई में खाना पका रही है, वह कोई 15 कदम दूर खड़ा हो गया उसने आवाज लगाईं, अरे भई खाने में क्या बन रहा है?

उसे कोई जवाब सुनाई नहीं दिया वह थोड़ा सा आगे गया!

लगभग 10 कदम से आवाज लगाईं, उसने फिर से वही पूछा, फिर भी उसे कोई जवाब सुनाई नहीं दिया!

आखिर में वो अपनी पत्नी के बिलकुल पीछे खड़ा हुआ और उसने फिर वही प्रश्न पूछा,अरे! आज खाने में क्या बन रहा है?

चौथी बार कह रही हूँ चिकन! अच्छा है कि तुम अपने कान डॉक्टर को दिखा आओ!

दुकानदार संता!

संता अपने बेटे को खरीददारी सिखा रहा था, संता दुकानदार बना और उसका बेटा खरीददार!

बेटा: एक लीटर आलू देना!

संता: नहीं बेटा, आलू किलो में आता है!

बेटा: अच्छा तो एक किलो सोना दे दो!

संता: नहीं बेटा, सोना किलो में खरीदने की चीज नहीं है वह तो तोले के हिसाब से बिकता है वह भी ज्वेलर्स के यहां!

आखिर संता उकता गया और बोला कि मैं खरीददार बनता हूं और तुम दुकानदार बनो!

संता: एक किलो गुड़ देना!

बेटा: किसमें दूं? बोतल लाए हैं?

बेचारा सांभा अब क्या करे?

गब्बर: अरे ओ सांभा।

सांभा: जी सरदार।

गब्बर: कितने आदमी थे रे?

सांभा: 2 सरदार।

सरदार: मुझे गिनती नहीं आती, 2 कितने होते हैं?

सांभा: सरदार, 2 एक के बाद आता है।

गब्बर: और 2 के पहले?

सांभा: 2 के पहले एक आता है।

गब्बर: तो बीच में कौन आता है?

सांभा: बीच में कोई नहीं आता।

गब्बर: तो फिर दोनों एक साथ क्यों नहीं आते?

सांभा: 2 एक के बाद ही आ सकता है, क्योंकि 2 एक से बाद आता है।

गब्बर: 2 एक से बाद आता है, कितना बड़ा है वो?

सांभा: 2 एक से बाद आता है।

गब्बर: अगर 2 एक से बाद है तो एक-एक से कितना बड़ा है?

सांभा: सरदार, मैंने तुम्हारा नमक खाया है, मुझे गोली मार दो, पर मेरा दिमाग तो मत खाओ।

Page: 1