अपनी पत्नी का जन्मदिन याद करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है एक बार इसे भूल जायें। |
मैंने अपनी पत्नी से कई वर्ष से बात नहीं की...मैं उसे बीच में नहीं टोकना चाहता था। |
युद्ध, शादी से बेहतर है क्योंकि युद्ध के बाद या तो आप जीवित रहते हैं या फिर आप मर जाते हैं। पर शादी के बाद ना तो आप जीवित रहते हैं ना ही आप मरते हैं। |
एक अच्छी पत्नी हमेशा अपनी ग़लती के लिए अपने पति को माफ कर देती है। |
जीवन का सब से दुष्कर प्रश्न, जिसका मुझे उत्तर नहीं मिल पाया है - आखिर औरत चाहती क्या है? |
दूसरी शादी: अनुभव पर आशा की विजय। |
मैं शादी से पहले क्या करता था - जो जी में आता था। |
मेरी पत्नी और मैं 20 साल तक बहुत खुश रहे... फिर हमारी मुलाकात हो गई। |
विवाह आपके लिए हर तरह से लाभकारी है - यदि अच्छी पत्नी मिली तो सुखी रहेंगे, बुरी मिली तो फिलॉस्फर बनेंगे। |
बीवियों के बारे में मेरी किस्मत हमेशा ख़राब रही... पहली मुझे छोड़कर चली गई, और दूसरी नहीं गई। |