Hindi Shayari

Page: 1
डर है मुझे तुमसे बिछड़ न जाऊं;
खोके तुम्हें मिलने की राह न पाऊं;
ऐसा न हो जब भी तेरा नाम लबों पर लाऊं;
मैं आंसू बन जाऊं!
~ Khwaza Parvez
ना लिया कर इश्क के इम्तिहान इतने जान मेरी;
तेरे इश्क के इम्तिहान देते वक्त अक्सर मेरा दिल कुछ उदास होता;
न कसूर मेरा है ना तेरे उन सवालों का;
बस परेशानी है तो इतनी कि तेरा पप्पू हमेशा ग्रेस मार्क्स से पास होता है!
अपनी तस्वीर को आँखों से लगाता क्या है;
एक नज़र मेरी तरफ देख, तेरा जाता क्या है;
मेरी बर्बादी में तू भी है बराबर का शामिल;
मेरे किस्से मेरे यारों को सुनाता क्या है!
~ Shehzad Ahmed
तन्हाई में सताती है उसकी याद ऐसे, चले आते हैं आँखों में आंसू जैसे;
मेरा हुक्म है ये तुम्हे दया कि पता लगाओ मुन्नी बदनाम हुई तो हुई कैसे!
जब देखा उन्होंने तिरछी नज़र से;
कसम खुदा की मदहोश हो गए हम;
पर जब पता चला कि नज़र स्थायी तिरछी है;
तो वहीँ खड़े-खड़े बेहोश हो गए हम।
पहली मुलाकात थी, हम दोनों ही थे बेबस;
वो जुल्फें न संभाल पाए और हम खुद को।
पहली मुलाकात थी, हम दोनों ही थे बेबस;
वो जुल्फें न संभाल पाए और हम खुद को।
आदतन तुमने कर दिए वादे, आदतन हमने ऐतबार किया;
तेरी राहों में बारहा रुक हमने अपना ही इंतज़ार किया;
अब ना मांगेंगे ज़िन्दगी या रब, ये गुनाह हमने एक बार किया!
~ Gulzar
आदतन तुमने कर दिए वादे, आदतन हमने ऐतबार किया;

तेरी राहों में बारहा रुक हमने अपना ही इंतज़ार किया;

अब ना मांगेंगे ज़िन्दगी या रब, ये गुनाह हमने एक बार किया!
जब कोई ज़िन्दगी में बहुत ख़ास बन जाए;
उसके बारे में सोचना ही उसका एहसास बन जाए;
तो मांग लेना खुदा से उसे जिंदगी भर के लिए;
इससे पहले की उसकी माँ किसी और की सास बन जाए!
जब कोई ज़िन्दगी में बहुत ख़ास बन जाए;

उसके बारे में सोचना ही उसका एहसास बन जाए;

तो मांग लेना खुदा से उसे जिंदगी भर के लिए;

इससे पहले की उसकी माँ किसी और की सास बन जाए!
हमने कब माँगा है तुमसे वफाओं का सिलसिला;
बस दर्द देते रहा करो, मोहब्बत बढ़ती जायेगी।
हमने कब माँगा है तुमसे वफाओं का सिलसिला;
बस दर्द देते रहा करो, मोहब्बत बढ़ती जायेगी।
ज़िन्दगी सिर्फ मोहब्बत नहीं कुछ और भी है;
ज़ुल्फ़-ओ-रुखसार की जन्नत नहीं कुछ और भी है;
भूख और प्यास की मारी हुई इस दुनिया में;
इश्क ही इक हकीकत नहीं कुछ और भी है!
~ Sahir Ludhianvi
ज़िन्दगी सिर्फ मोहब्बत नहीं कुछ और भी है;

ज़ुल्फ़-ओ-रुखसार की जन्नत नहीं कुछ और भी है;

भूख और प्यास की मारी हुई इस दुनिया में;

इश्क ही इक हकीकत नहीं कुछ और भी है!
To receive Hinglish SantaBanta SMS daily on your Tata Docomo GSM mobile, dial *444*975# from your phone.