आजकल 5th क्लास के बच्चों का दिल भी टूट रहा है ये दर्द भुलाने के लिए क्या पीते होंगे? रसना! |
अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि शादी शुदा लोग इतने डरपोक होते हैं कि रात को अपनी बीवी के पास ही सोते हैं! |
माँ चाहती है उसके बेटे को अच्छी सी बहु मिले और लड़का खुद फेसबुक पर निकिता चौधरी बनकर बैठा है! |
लड़कियों के लिए विशेष ऑफर: यहाँ पर पुरानी चॉकलेट आधे दाम पर खरीदी जाती है! बनिया किराने वाला! |
लोग कहते हैं कि स्त्री ईश्वर के हाथ की रचना है! जैसे हम पुरुष तो बनाने के लिए ठेकेदार को ठेके पर दिये गये थे! |
निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती है! जिसने कहा था, बस दसवीं कर लो, आगे पढाई आसान है! |
लड़का: क्या तुम मेरी सैलरी में गुज़ारा कर लोगी? लड़की: मैं तो कर लूंगी पर तुम्हारा क्या होगा! |
महिलाओं के ऑक्सीजन की ज़रूरत नहीं होती वो सिर्फ तारीफ़ से भी ज़िन्दा रह सकती है! |
कुछ लड़कियां इतनी शॉपिंग करती है कि मॉल में खड़े पुतले भी उनको देखकर पहचान लेते हैं! |
कल रात एक शादी में गया! वहां, जैसे ही डीजे ने यह गाना बजाया जिसको डांस नहीं करना वो जाकर अपनी भैंस चराए ज़्यादातर पति अपनी पत्नी को खाना खिलाने ले गए! |