क्या हुआ जो हमारा रुपया डॉलर का मुकाबला नहीं कर पाया? हमारा प्याज़ तो पूरी टक्कर दे रहा है! |
इंटरव्युअर: आपका चरित्र प्रमाण पत्र? कैंडिडेट: सर वो तो लाना भूल गया! इंटरव्युअर: कोई बात नहीं लाओ अपना मोबाइल दिखाओ! |
आखिरकार वो मौसम आ ही गया जब गर्मा-गर्म गाजर का हलवाआपको अपनी ओर खींचेगा! और ट्रेडमिल अपनी ओर! पर अंत में जीत हलवे की ही होगी। |
नाराज़गी भी एक खूबसूरत रिश्ता है! जिससे भी होती है, वह व्यक्ति दिल और दिमाग, दोनों में रहता है! |
जो सुख में साथ दें वो रिश्ते होते हैं और जो दुःख में साथ हों वो फ़रिश्ते होते हैं! |
आज का ज्ञान: जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना कि प्लेटफोर्म पर पटरी की ओर झुक कर देखने से ट्रेन जल्दी नही आती है। |
उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान: हम भ्रस्टाचारियों को नही छोड़ेंगे! उन्हें क्या पता अगर छोड़ दिया तो सरकार ही गिर जाएगी! |
कंधे पे हाथ रखे औऱ दिल हल्का हो उसे कहतें हैं, दोस्त; कंधे पे हाथ रखे औऱ ज़ेब हल्की हो जाये, उसे कहतें हैं घरवाली! |
बहुत कुछ ऐसा था जो जीवन की भाग-दौड़ में छोड़ दिया; फिर मालूम हुआ कि जो छोड़ा था, वो ही जीवन था। सुप्रभात! |
अगर दो लोग लड़ रहे हैं तो आपका फ़र्ज़ बनता है कि नीचे बैठ जाओ ताकि पीछे वालों को भी दिखे! |