Tuesday, November 17, 2020 17:34 IST
By Santa Banta News Network
सोशल मीडिया स्टार अलिना राय की शक्ल बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ से काफी मिलती है। हालांकि उनके लिए यह किसी प्रशंसा से कम नही है लेकिन अलिना अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। कई म्यूज़िक वीडियोज में नज़र आ चुकीं अलिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं, वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं लेकिन उन्हें असली पहचान बादशाह द्वारा गाए गए वीडियो सॉंग 'कमाल है' से मिली थी। पिछले साल आए इस वीडियो के द्वारा अभिनेत्री ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है|
कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए अलिना ने बताया था कि जब वह मुंबई आईं तो लोगों ने उन्हें दूसरी कटरीना कहना शुरू कर दिया था। हालांकि अलिना का कहना था कि वह किसी के जैसी नहीं दिखना चाहती हैं बल्कि वह खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं|
फिल्मों की बात करें तो अलिना आने वाले समय में 'सॉरी, आई एम लेट' और 'लखनऊ जंक्शन' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। 'सॉरी, आई एम लेट' में वह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं, इसके अलावा 'लखनऊ जंक्शन' में वह राहुल रॉय और जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों के साथ नज़र आने वाली हैं|
-
Tuesday, December 22, 2020 'मैंने अब तक अपने करियर में सबसे कठिन भूमिका निभाई है': नेल पॉलिश पर मानव कौल ZEE5 की आगामी फिल्म नेल पॉलिश के जबसे फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर जारी हुए हैं तब से यह शहर में चर्चा में रही है। कोर्ट रूम ड्रामा में रहस्य... |
-
Friday, December 18, 2020 ZEE5 के ब्लैक विडोज़ पर स्वस्तिका मुखर्जी, 'उम्मीद है शो दर्शकों द्वारा पसंद किया जायेगा' ZEE5 की बहुप्रतीक्षित शो ब्लैक विडो अपनी रिलीज़ के करीब है। यह शो फिनिश सीरीज़ का आधिकारिक रूपांतरण है और इसमें मोना सिंह, शरद केलकर... |
-
Wednesday, December 16, 2020 'संजय दत्त दिल से अभी भी बच्चे हैं': तोरबाज़ अभिनेता राज सिंह अरोड़ा तोरबाज़ में एक क्रिकेट कोच का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज सिंह अरोरा का कहना है कि अभिनेता संजय दत्तजी अभी भी दिल से से बच्चे है। इस... |
-
Tuesday, December 08, 2020 'भूल भुलैया 2 की शूटिंग इस महीने शुरू करेंगे' - अनीस बज़्मी कार्तिक आर्यन फिलहाल उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जिनके आगामी प्रोजेक्ट्स की लिस्ट काफी दिलचस्प है जिनके लिए दिल थाम कर इंतज़ार कर... |