चलिए एक काम करते हैं, जब मुस्कुराना मुश्किल हो तब हम एक दूसरे से मुस्कुराते हुए मिलें। एक दूसरे पर मुस्कुराओ, अपने परिवार में एक-दूसरे के लिए समय निकालो। |
मैं तुम्हें सपने देखने की चुनौती देता हूँ, मैं तुम्हें कर्म करने की चुनौती देता हूँ, आओ हम इस दुनिया की सबसे अच्छी जगह को और भी बेहतर बना दें। |
हमें यह ग्रह हमारे पूर्वजों से उत्तराधिकार में नहीं मिला, ये हमें अपने बच्चों से उधार में मिला है। |
आप जितना अधिक जीवन की प्रशंसा करेंगे और उसका जश्न मनाएंगे, उतना अधिक आपके जीवन में जश्न मनाने को होगा! |
ज़िन्दगी छोटी है, और ये आप पर निर्भर है कि इसे मीठा बनाएं। |
हर घर का पहला बच्चा हमेशा एक काल्पनिक बड़े भाई या बहन के बारे में सोचता है जो उसका ख्याल रखेगा। |
अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है। |
वह जो शांति और चैन से रहना चाहता है उसे हर वो चीज नहीं बोलनी चाहिए जो वो जानता या देखता है। |
आप कभी भी इतना बड़ा चाय का प्याला या इतनी बड़ी किताब नहीं पा सकते जो मुझे सूट कर सके। |
मेरे पिता मुझ से हमेशा कहा करते थे कि जब तुम मरो, उस समय यदि तुम्हारे पाँच अच्छे दोस्त हैं तो तुम्हारी ज़िन्दगी अच्छी रही है। |