कोर्ट सबसे ज़्यादा रोमांटिक जगह है! यहाँ सब डेट पर मिलते हैं और अगली डेट फिक्स करके जाते हैं! |
सूरज हमेश पूरब से निकलता है लेकिन चाँद का कोई भरोसा नहीं कब कौन से ब्यूटी पार्लर से निकल आये! |
संता अपनी शादी का कार्ड देख रहा था! बंता: क्या देख रहे हो? संता: देख रहा हूँ कि weds की जगह v/s तो नही लिख दिया था। |
प्रेमिका और पत्नी में बस इतना ही अंतर होता है कि एक आँखें झुका कर शॉपिंग करवा लेती है और दूसरी आँखें दिखा कर! |
होली आ रही है और पानी पर ज्ञान देने वालों के पहले ही बता दूँ कि... हम उस पानी से होली खेलेंगे, जो हमने सर्दियॉं में ना नहा कर बचाया है! |
जानवरों के अस्पताल में अलग ही चक्कर है! यहाँ रजिस्टर में नाम मालिक का लिखा जाता है और बीमारी जानवर की! नाम - विनोद सिंह बीमारी - पूँछ में सूजन |
आसमान की बुलंदियों पर नाम आपका, चाँद की धरती पर हो मुकाम आपका; हम तो रहते हैं छोटी सी दुनिया में, पर खुदा करे सारा जहान हो आपका! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! |
लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी, दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी। महिला दिवस की शुभकामनायें! |
आओ जिंदगी में थोड़ा अकेलापन आजमाते हैं; पैसे ख़त्म हो गए रिश्तेदारों में ये खबर फैलाते हैं! |
बिना किताबों के जो पढाई सीखी जाती है, उसे ज़िन्दगी कहते हैं! |