डॉक्टर: मैं आपको गारंटी देता हूँ कि ऑपरेशन होने के बाद आप चलकर घर जाओगे! मरीज: मतलब मेरे पास रिक्शा के भी पैसे नहीं बचेंगे क्या? |
मरीज़: डॉक्टर साहब जब सुबह उठता हूँ तो पीठ में दर्द होता है! हरियाणवी डॉक्टर: तो भाई दोपहर में उठ जाया कर! |
खुश रहिये नहीं तो आपके डॉक्टर खुश रहेंगे! |
डॉक्टर (मरीज़ से): जानते हो जब मैं बच्चा था तो मेरी ख्वाहिश थी कि मैं एक डाकू बनूँ! मरीज़ (बिल देखते हुए): आप बहुत किस्मत वाले हो, वरना इस ज़ालिम दुनिया में कहाँ किसी के सपने पूरे होते हैं! |
डॉक्टर: तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है! मरीज: मेरे दोस्त भी यही कहते हैं... थैंक्यू सर! डॉक्टर: ऑपरेशन करना पड़ेगा बे... थैंक्यू के बच्चे! |
मरीज़: डॉक्टर साहब, मेरी किडनी क्यों निकाल ली? डॉक्टर: तुम्हारी किडनी में स्टोन था इसीलिये! मरीज़: तो स्टोन निकालना था? डॉक्टर: स्टोन का हम क्या करेंगे? |
ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ मरीज़: डॉक्टर साहब, हॉस्पिटल में कब तक रुकना पड़ेगा? डॉक्टर:ऑपरेशन ठीक हुआ तो एक सप्ताह... नहीं तो आधा घण्टा! |
डॉक्टर: क्या प्रॉब्लम है? मरीज़: मैं क्यों बताऊँ? डॉक्टर तुम हो, तुम देख कर बताओ क्या बीमारी है? डॉक्टर (नर्स से): इसको ऑपरेशन थिएटर में ले चलो इसकी एक टांग काटनी है और किडनी भी ख़राब हो गई है, वो निकालनी पड़ेगी! मरीज़: अरे मेरा तो सिर्फ सिर दर्द हो रहा है! डॉक्टर: चुपचाप बैठे रहो, डॉक्टर मैं हूँ या तुम? |
डॉक्टर से इश्क़ करना आसान नहीं साहब, मैं अपनी फीलिंग बताता रहा और वो उसकी दवा लिखती गई! |
जब दो डॉक्टर जोड़े शादी करते हैं तो सात नहीं आठ वचन लेते हैं... और यकीनन आठवाँ वचन मिलकर "नर्सिंग होम" खोलने का ही होता है। |