संता: मेरी पत्नी को सरकार में मंत्री होना चाहिए... वह 'बेकारी' दूर करने में बहुत काबिल है। बंता: वो कैसे? संता: वह हर रोज़ मेरे लिए कम से कम 4-5 नए काम निकाल देती है! |
संता 14 दिनों से ससुराल में था! सास: दामाद जी कब वापस जा रहे हो? संता: क्यों? सास: बहुत दिन हो गए! संता: आपकी बेटी तो छ: छ: महीने मेरे यहाँ रहती है! सास: वो तो वहाँ ब्याही गयी है! संता: तो मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ! |
संता: देख बेटा मैं तेरे लिए जूते लेकर आया हूं! पप्पू: थैंक्स... पर इनका साईज तो बहुत बड़ा है! संता: हाँ... पहनूंगा तो मैं ही, तुझे तो इनसे पीटूंगा, तेरी हरकतों की वजह से! |
बंता: लगता है ये कोरोना भारत में मनाये जाने वाले सभी त्यौहार देख कर ही जायेगा! संता: ये तो फिर चला जायेगा, लेकिन कहीं विकास देखने की ज़िद्द कर बैठा तो फिर तो गए काम से! |
डॉक्टर: इसके पहले आपको कभी स्पॉण्डिलाइटिस से कोई समस्या हुई थी? संता: हाँ, कई साल पहले! डॉक्टर: कब... कैसी समस्या आई थी? संता: स्कूल में, जब टीचर ने इसकी स्पेलिंग पूछी थी! |
बंता: यह कोरोना किस वजह से होता है? संता: कोरोना, टेस्ट करवाने से होता है! |
संता को पुलिसवाले ने पकड़ा और बोला, "मुझे तुमसे दारू की गंध आ रही है।" संता: क्योंकि आप सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन नहीं कर रहे हो! |
संता ने बहुत कठोर तपस्या की प्रसन्न होकर भगवान: माँगो वत्स... क्या वर चाहिये? संता: सिस्टम से चलिये प्रभु, पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं! उनका क्या हुआ? |
बंता: यार ये बेबस और लाचार होना किसे कहते हैं? संता: जब किसी पार्टी में कोई सुन्दर महिला आपको स्माइल दे रही हो और आपकी बीवी आपके साथ खड़ी हो! |
बंता ने हजाम की दुकान खोली एक ग्राहक शेव करानेआया! बंता: मूंछ रखनी है? ग्राहक: हाँ! बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में दी और बोला, "लो रख लो जहाँ रखनी है!" |