Bollywood News


आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग शर्मनाक : रणबीर

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग शर्मनाक : रणबीर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने आईपीएल खेलों के दौरान हुई स्पॉट फिक्सिंग को शर्मनाक बताते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए वर्ना ईमानदारी के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी। रणबीर ने एक कार्यक्रम में कहा, "आईपीएल वर्तमान में एक बहुत बड़ी खेल प्रतिस्पर्धा बन चुका है और इसमें इस तरह की घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "ऐसी घटना का कोई औचित्य नहीं है और मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इसकी सजा जरूर मिलेगी। यह उन लोगों के साथ नाइंसाफी है जो ईमानदारी से खेल रहे हैं।"

स्पॉट फिक्सिंग के मामले में अभिनेता विंदू दारा सिंह की गिरफ्तारी से बॉलीवुड भी दागदार हुआ है।

पूछताछ के दौरान विंदू ने बॉलीवुड के कुछ नाम उजागर किए हैं, जिसके बाद पुलिस की कड़ी नजर फिल्म उद्योग पर भी है।

End of content

No more pages to load