Hindi Jokes

New
Hindi Jokes > Hindi Jokes
Page: 1
लोग अलग, सुरूर अलग!

हवाई जहाज में शराब के चार-पांच पैग पीने के बाद;

ब्रिटिश: अब मैं सोने जा रहा हूँ।

अमेरिकन: मैं अपना ऑफिस का काम निपटाने जा रहा हूँ।

जर्मन: मैं अभी फिल्म देखूंगा।

चीनी: मैं तो अब संगीत सुनना चाहता हूँ।

संता: भाई तो आज प्लेन उडाएगा।

सस्ता इलाज!

एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया बोला `डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखने जाता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता । कृपा कर मेरा इलाज कीजिये नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।"

डॉक्टर ने कहा, `तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताये अनुसार लिया तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।`

मरीज: पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी ?

डॉक्टर: सौ रूपये प्रति मुलाकात।

आदमी गरीब था इसीलिए फिर आने को कहकर चला गया।

लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला, "क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आये ?" मनोचिकित्सक ने पूछा।

"सौ रूपये प्रति मुलाकात में इलाज करवाऊं ? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रूपये में कर दिया` आदमी ने जवाब दिया।

डॉक्टर:अच्छा! वो कैसे?

मरीज:दरअसल वह एक बढ़ई है, उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रूपये प्रति पाए के हिसाब से काट दिये।

पत्नी और घड़ी के बीच का संबंध!

1. घड़ी चौबीस घंटे टिक-टिक करती रहती है और पत्नी चौबीस घंटे चिक-चिक करती रहती है।

2. घड़ी की सूइयाँ घूम-फिर कर वहीं आ जाती हैं और उसी प्रकार पत्नी को आप कितना भी समझा लो, वो घूम-फिर कर वहीं आ जायेगी और अपनी ही बात मनवायेगी।

3. घड़ी में जब 12 बजते हैं तो तीनों सूइयाँ एक दिखाई देती हैं, लेकिन पत्नी के जब 12 बजते हैं तो एक पत्नी भी 6-6 दिखाई देती है।

4. घड़ी के अलार्म बजने का फिक्स टाइम है लेकिन पत्नी के अलार्म बजने का कोई फिक्स टाइम नहीं है।

5. घड़ी बिगड़ जाये तो रूक जाती है लेकिन जब पत्नी बिगड़ जाये तो शुरू हो जाती है।

6. घड़ी बिगड़ जाये तो मैकेनिक के यहाँ जाती है पत्नी बिगड़ जाये तो मायके जाती है।

7. घड़ी को चार्ज करने के लिये सेल(बैटरी) का प्रयोग होता है और पत्नी को चार्ज करने के लिये सैलेरी का प्रयोग होता है।

8. लेकिन सबसे बड़ा अंतर ये कि घड़ी को जब आपका दिल चाहे बदल सकते हैं मगर पत्नी को चाह कर भी बदल नहीं सकते उल्टा पत्नी के हिसाब से आपको खुद को बदलना पड़ता है।

संता की वकालत!

प्रोफेसर: अगर तुम्हे किसी को संतरा देना हो तो क्या बोलोगे?

संता: ये संतरा लो।

प्रोफेसर: नहीं, एक वकील की तरह बोलो।

संता: मैं एतद द्वारा अपनी पूरी रुचि और बिना किसी के दबाव में यह फल जो संतरा कहलाता है, को उसके छिलके, रस, गुदे और बीज समेत देता हूँ और साथ ही इस बात का सम्पूर्ण अधिकार भी कि इसे लेने वाला इसे काटने, छीलने, फ्रिज में रखने या खाने के लिये पूरी तरह अधिकार रखेगा और साथ ही यह भी अधिकार रखेगा कि इसे वो दूसरे को छिलके, रस, गुदे और बीज के बिना या उसके साथ दे सकता है...और इसके बाद मेरा किसी भी प्रकार से इस संतरे से कोई संबंध नहीं रह जाएगा।

Quotes

Those who believe money can do everything are frequently prepared to do everything for money.

Trivia

Niue, a small Polynesian island country in the southwest pacific, is the world's first "WiFi Nation", with free wireless internet access available throughout the entire country.

Graffiti

He who hesitates is probably right.